आज हम बात करेंगे फर्टिलाइजर के बारे में
अकार्बनिक रासायनिक पदार्थ कारखानों में तैयार किया जाता है तथा जिसमें पादपों के लिए आवश्यक पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जिन्हें उर्वरक या फर्टिलाइजर कहते हैं
1.रासायनिक संगठन के आधार पर फर्टिलाइजर तीन प्रकार के होते हैं
1.सरल उर्वरक
2.जटिल उर्वरक
3.मिश्रित उर्वरक
2.प्राथमिक पोषक तत्वों की मात्रा के आधार पर फर्टिलाइजर दो प्रकार के होते हैं
1. उच्च विश्लेषक फर्टिलाइजर
2.निम्न विश्लेषक फर्टिलाइजर
3. नाइट्रोजन युक्त उर्वरक
4. फास्फोरस युक्त उर्वरक
5. पोटैशिक उर्वरक
1.सरल उर्वरक
वे उर्वरक जिसमें में सिर्फ 1 प्राथमिक पोषक तत्व उपस्थित होता है उन्हें एकल उर्वरक कहा जाता है
जैसे नाइट्रोजन युक्त उर्वरक - अमोनियम क्लोराइड
फास्फोरस युक्त उर्वरक - सुपर फास्फेट
पोटेशियम युक्त उर्वरक - म्यूरेट ऑफ पोटाश
2.जटिल उर्वरक
वे उर्वरक जिनमें प्राथमिक पोषक तत्वों की मात्रा दो या दो से अधिक हो जटिल उर्वरक कहलाते हैं
यह उर्वरक दो प्रकार के होते हैं
अपूर्ण जटिल उर्वरक जैसे डीएपी
पूर्ण जटिल उर्वरक जैसे एनपीके
3.मिश्रित उर्वरक
दो या दो से अधिक उर्वरकों के निश्चित अनुपात को मिश्रित उर्वरक कहते हैं
जैसे एसएसपी ,टीएसपी अमोनियम उर्वरक, कैन ,यूरिया
उच्च विश्लेषक उर्वरक
भी उर्वरक जिसमें पोषक तत्व 25% से अधिक होते हैं
जैसे यूरिया, डीएपी ,एम ओ पी, एस ओ पी
निम्न विश्लेषक उर्वरक
वे उर्वरक जिसमें पोषक तत्व 25% से कम होते हैं
जैसे अमोनियम सल्फेट, * एसएसपी
Post a Comment